फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर शेफ एंथनी बोर्डेन का निधन, पुलिस को सुसाइड की आशंका

Fri, 08 Jun 2018 06:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेफ एंथनी बोर्डेन
विज्ञापन

दुनिया के मशहूर शेफ एंथनी बोर्डेन का आज सुबह निधन हो गया। एंथनी फ्रांस में अपने होटल के रूम में मृत पाए गए। 61 वर्षीय एंथनी की मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले को सुसाइट के तौर पर देख रही है। 

विज्ञापन


एंथनी ने सीएनएन चैनल के लिए कई टीवी शो होस्ट किए थे। उनके निधन पर सीएनएन चैनल में एक बयान जारी करते हुए कहा कि आज हमने अपना एक साथी, दोस्त और कर्म खो दिया। आज का दिन हमारे लिए बहुत ही दुखद है। एंथनी खाने और ड्रिंग्स को लेकर दुनिया के सामने कमाल की कहानियां लेकर आए। उनके पास कमाल की प्रतिभा जिसे हम हमेशा याद करेंगे। 

जानकारी के मुताबिक एंथनी फ्रांस में अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए आए हुए थे। उनके एक करीबी मित्र एरिक रिपर्ट ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब मैं उनके कमरे में गया तो वह मुझे मृत पाए गए। 
विज्ञापन


लेखक और टीवी होस्ट शेफ एंथनी का भारत से भी गहरा नाता रहा है। वह भारत में अपने शो 'नो रिजर्वेशन' को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने खास तौर पर पंजाब की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने भारत को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि यह के लोगों का दिल बहुत बड़ा है। लोग यहां एक-दूसरे के बेहद करीब रहते हैं। यह बड़ा ही कलरफुल देश है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें