साइंस-फाई वाली इस फिल्म में, युवा बज को क्रिस इवांस ने आवाज दी है, जो इससे पहले कैप्टन अमेरिका के रूप में लंबे समय तक समय डिज्नी के साथ थे। इसके अलावा पीटर सोहन ने बज़ के रोबोट साथी, सोक्स को आवाज़ दी।
एनी पुरस्कार विजेता निर्देशक और अनुभवी पिक्सर एनिमेटर एंगस मैकलेन, जिन्होंने 2016 की 'फाइंडिंग डोरी' का सह-निर्देशन किया था, ने फिल्म 'लाइटईयर' का निर्देशन किया। यह फिल्म इस साल 17 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।