लियाम नीसन रिट्रीब्यूशन में वापस आ गए हैं, यह एक एक्शन फिल्म है जो 1994 की स्पीड की याद दिलाती है। इसका निर्माण लायंसगेट ने किया है। जिसका विश्व स्तर पर प्रीमियर 25 अगस्त को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में होगा। बता दें कि इस बार लियाम नीसन बस के बजाय अपने बच्चों के साथ एक एसयूवी में फंस गए हैं, और बाहर निकलने का जोखिम नहीं उठा सकते, नहीं तो दबाव के कारण गाड़ी में विस्फोट हो जाएगा। अब अपने बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वह इस स्थिति से कैसे निपटेंगे।