वर्ष 2015 में लियाम ने कहा था कि वह एक या दो साल तक एक्शन फिल्में और करेंगे। लियाम ने कहा, 'अगर भगवान ने मुझे सही सलामत रखा और मेरा स्वास्थ्य अच्छा रहा तो एक दो साल तक में एक्शन फिल्में करूंगा और फिर अपने आप छोड़ दूंगा। मुझे लगता है कि अपने करियर के हिसाब से मैं इस समय बहुत अच्छे स्थान पर हूं। फिल्म 'टेकन' के बाद से हॉलीवुड ने मुझे एक अलग ही मुकाम पर खड़ा किया है। हाल ही में कुछ एक्शन फिल्मों की पटकथाओं को तो मैंने मना भी कर दिया। जो कि, मेरे लिए सही है। मैंने उन्हें नहीं करने वाला। इनमें बहुत तारीफ मिलती है लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है।'
उनके पिछले बयान पर जब 2017 में उनसे बात की गई तो उनका कहना था, 'यह बिल्कुल सही नहीं है। मेरी तरफ देखिए। आप गुजरी हुई बातों को दोहरा रहे हैं। मैं एक्शन फिल्में तब तक करूंगा जब तक मुझे धरती में दफना न दिया जाए। मैं कभी नहीं थकता।' तीन साल बाद अब फिर से लियाम ने एक्शन फिल्मों को छोड़ने का राग अलापा है। लियाम की एक एक्शन फिल्म 'द मार्क्समैन' इसी 15 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आने वाले समय में उनकी एक एक्शन फिल्म 'द आइस रोड' होगी और एक और फिल्म 'मेमोरी' है जिसमें वह एक कातिल की भूमिका निभाएंगे।