फिल्म 'द साइफर' का निर्माण जेनिफर अकेले नहीं कर रही हैं। उनके साथ इस फिल्म में एलीना गोल्डस्मिथ थामस और बेनी मेडीना बराबर की हिस्सेदार हैं। इनके अलावा लीजा फ्लाइसिग, जिंजर हैरिस डोंटजिंग, कैथरीन हागेडोर्न और खुद उपन्यास की लेखिका इसाबेला माल्डोनाडो भी कार्यकारी निर्माता के रूप में जुड़ी हुई हैं। यह उपन्यास पिछले महीने ही प्रकाशित हुआ है।
जेनिफर को अंतिम बार पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'हसलर्स' में देखा गया था। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में जेनिफर के साथ लिली रीनहर्ट, जूलिया स्टिल्स, केके पामर, कार्डी बी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। इस फिल्म में जेनिफर के काम को खूब सराहना मिली। जेनिफर की रोमांटिक कामेडी ड्रामा फिल्म 'मैरी मी' अगले साल 14 मई को रिलीज होगी। जेनिफर इस फिल्म की भी निर्माता हैं और उन्होंने इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है।