फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leonardo DiCaprio: ‘टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल से अलग है…’, फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर के रोल पर बोले लियोनार्डो

Tue, 16 Sep 2025 05:52 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film One Battle After Another: हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की जल्द ही एक फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके रोल की तुलना टॉम क्रूज की पिछली रिलीज फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल’ से हो रही है। इस तुलना पर लियाोनार्डो ने क्या कहा? जानिए। 
 
विज्ञापन
लियोनार्डो डिकैप्रियो, टॉम क्रूज - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉल थॉमस एंडरसन डायरेक्टेड फिल्म  ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को लेकर लियोनार्डो डिकैप्रियो काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन कुछ लोग इस फिल्म की तुलना लगातार ‘मिशन इंपॉसिबल’ से कर रहे हैं। चर्चा है कि लियोनार्डो डिकैप्रियो का किरदार भी टॉम क्रूज जैसा ही नई फिल्म में होगा। जबकि लियोनार्डो डिकैप्रियो इस बात से इंकार करते हैं। 

विज्ञापन


लियोनार्डो डिकैप्रियो बोले- मेरा किरदार बॉब हर काम गलत करता है
पीपुल्स मैगजीन के अनुसार फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' 1990 के नॉवले ‘वाइनलैंड’ पर बेस्ड है। इस थ्रिलर फिल्म में कुछ लोग, 16 साल बाद वापस लौटे एक दुश्मन का मुकाबला करने के लिए एकजुट होते हैं। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बॉब नाम का किरदार निभाया है। फिल्म में अपने किरदार के बारे में लियोनार्डो डिकैप्रियो कहते हैं, ‘फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल में टॉम क्रूज के रोल से मेरा रोल बिल्कुल अपोजिट है। बॉब हर काम गलत करता है। वह अपने किसी भी काम को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाता है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Tom Cruise: रूमर्ड गर्लफ्रेंड एना दी अर्मास संग हाथ थामकर घूमते दिखे टॉम क्रूज, क्या कंफर्म कर दिया रिलेशनशिप? 

फिल्म में नजर आएंगे ये नामी एक्टर्स 
फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को पॉल थॉमस एंडरसन ने लिखा, डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में बेनिसियो डेल टोरो, टेयाना टेलर और शॉन पेन जैसे स्टार सपोर्टिंग रोल में दिखेंगे। बेनिसियो डेल टोरो लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ अभिनय करके काफी खुश हैं। वह कहते हैं, ‘लियो उन एक्टर्स में से एक हैं जिनकी मैं तारीफ करता रहा हूं। मुझे उनके साथ काम करने का कभी मौका नहीं मिला, इसलिए उनके साथ काम करने का यह मौका मेरे लिए एक शानदार अनुभव था। मुझे उम्मीद है कि वह भी ऐसा ही महसूस करेंगे।’ 

विज्ञापन


कब रिलीज होगी लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 
लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन में इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें