लियोनार्डो डिकैप्रियो की मां का हुआ था तलाक
पेगी डिकैप्रियो ने 1995 में लियोनार्डो के पिता जॉर्ज डिकैप्रियो से शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा एडम फेरार हुआ, जो लियो का सौतेला भाई है। पेगी डिकैप्रियो, जॉर्ज की दूसरी पत्नी हैं। जॉर्ज ने लियोनार्डो की मां, इर्मेलिन इंडेनबिर्केन को तब तलाक दे दिया था, जब वह सिर्फ एक साल के थे।
अभिनेता ब्रैड पिट हुए हैरान
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बातचीत में बताया कि कैसे हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट उनके मां-बाप के बारे में जानकर हैरान रह गए थे। उन्होंने बताया 'जब हम मुसो एंड फ्रैंक्स से हॉलीवुड बुलेवार्ड जा रहे थे, तब मैंने ब्रैड पिट से कहा- वो मेरे पिता और सौतेली मां हैं। इस पर ब्रैड पिट बोले- क्या सच में? वह हैरान थे, तब मैंने उन्हें यकीन दिलाया कि वह मेरे असली मां-बाप हैं। वो कोई कलाकार नहीं हैं। वह हमेशा से ऐसे कपड़े पहनते हैं।'