फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leonardo Dicaprio: 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो? डिनर डेट की तस्वीर वायरल

Fri, 23 Dec 2022 09:18 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लियोनार्डो डिकैप्रियो और मॉडल विक्टोरिया लमास को कुछ दिनों पहले ही डिनर के लिए जाते देखा गया था। उसी के बाद से दोनों की डेटिंग की बातें सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि लियोनार्डो और विक्टोरिया में 25 साल का अंतर है।
विज्ञापन
लियोनार्डो डिकैप्रियो, विक्टोरिया लमास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आइकॉनिक फिल्म ‘टाइटैनिक’ से मशहूर हुए अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं। अभिनेता फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाकर अपने अभिनय के बल पर लोगों को दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं, लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी प्रोफेशनल लाइफ की ही तरह पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों बटोरते हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो अक्सर ही अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। वहीं, अब उन्हें एक बार फिर यंग मॉडल के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद से ही उनकी डेटिंग की खबरें आने लगी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, लियोनार्डो डिकैप्रियो और मॉडल विक्टोरिया लमास को कुछ दिनों पहले ही डिनर के लिए जाते देखा गया था। उसी के बाद से दोनों की डेटिंग की बातें चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि लियोनार्डो और विक्टोरिया में 25 साल का अंतर है। 48 साल के अभिनेता 23 साल की मॉडल के साथ एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किए गए थे। जहां दोनों पहले रेस्टोरेंट से अलग-अलग बाहर आए लेकिन बाद में एक ही कार में रवाना हुए। 

Box Office Report: रिलीज से पहले ही 'सर्कस' ने 'अवतार 2' के आगे टेके घुटने, ऐसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

विक्टोरिया लमास एक अभिनेत्री हैं, जो फैल्कन क्रेस्ट में नजर आए अभिनेता लोरेंजो लमास की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि विक्टोरिया लमास और लियोनार्डो डिकैप्रियो के बीच कुछ नहीं चल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर इस सिलसिले में कुछ और ही ख्याल रखते हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसको लेकर यूजर्स का कहना है कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Noor Jehan: पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ बंद कमरे में मिली थीं नूरजहां, जानें मल्लिका-ए-तरन्नुम से जुड़ा किस्सा
विज्ञापन

बता दें कि लियोनार्डो डिकैप्रियो का इसी साल अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैमिला मोरोन से ब्रेकअप हुआ था। कैमिला मोरोन 25 साल की थीं और ऐसे में उनसे ब्रेकअप के बाद लियोनार्डो को जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। लोगों का कहना था कि वह 25 साल से ज्यादा की लड़कियों को डेट नहीं करते हैं। वहीं, लियोनार्डो को सुपरमॉडल जीजी हदीद के साथ भी देखा गया था, जिसके बाद दोनों के साथ होने की खबरें भी उड़ी थीं। हालांकि अभिनेता किसे डेट कर रहे हैं इसके बारे में स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। 

Surinder Kapoor: कपूर खानदान के इस शख्स ने दिया था बोनी कपूर के पिता को रहने का ठिकाना, यूं हाथ लगी पहली फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें