फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोल होने के बाद लीना डनहम ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हां मुझे श्वेत होने का फायदा मिला

Thu, 02 Jul 2020 05:47 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लीना डनहम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

HBO की टेलीविजन सीरीज गर्ल्स से नाम कमाने वाली अभिनेत्री लीना डनहम ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें श्वेत होने का फायदा मिला। उन्हें कम उम्र में वो सफलता मिली जो शायद किसी अश्वेत कलाकार को नहीं मिलती।

विज्ञापन


अमेरिका में जॉर्ज फ्लाइड की मौत के बाद रंगभेद के खिलाफ खूब प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी के चलते लीना डनहम को पिछले कई दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। कई लोगों ने ऐसा आरोप लगाया कि लीना को श्वेत होने की वजह से जल्दी सफलता मिली। 

अब लीना ने इस बात को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया पर मिल रही आलोचनाओं पर चुप्पी तोड़ी है। एक ट्वीट में लीना ने लिखा, 'जब भी मुझे पता चलता है कि मैं ट्रेंड कर रही हूं, मैंने सोंचा कि क्या ट्विटर पर रचनात्मक संवाद हो सकता है, जोकि अक्सर वहां नहीं होता है।' 
विज्ञापन



एक और ट्वीट में लीना ने लिखा, 'यह वास्तव में एक संवाद नहीं है, यह सिर्फ मुझे सहमत कराना चाहते हैं कि हॉलीवुड प्रणाली श्वेत लोगों के पक्ष में धांधली है, जिससे मेरा कैरियर एक सितारे की तरह उभरा है।'

बता दें कि लीना  Directors Guild of America Award for Outstanding Directing Comedy Series जीतने वाली पहली महिला कलाकार हैं। अभिनय के अलावा लीना लेखन का शौक रखती हैं। उनकी किताब  Not That Kind of Girl: A Young Woman Tells You What She's "Learned" रिलीज की जा चुकी है।
विज्ञापन


हॉलीवुड अभिनेता डैनी हिक्स का निधन, चौथी स्टेज के कैंसर से लड़ रहे थे जिंदगी की जंग

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें