सितारो को लगा गहरा सदमा
लांस रेडिक के निधन के बारे में अभी इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं आई है। 'द वायर' में लांस रेडिक के को-स्टार रहे वेंडेल पियर्स ने ट्विटर पर दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'ए मैं विद ग्रेट स्ट्रेंथ एंड ग्रेस। लांस जितने प्रतिभाशाली अभिनेता थे, उतने ही बेहतरीन संगीतकार भी थे। द एपिटोम ऑफ क्लास।' जॉन विक- चैप्टर 4 के निर्देशक चाड स्टेल्स्की और स्टार कीनू रीव्स ने भी रेडिक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वे उनकी आगामी फिल्म रेडिक को समर्पित कर रहे हैं। दोनों का मनना है कि उन्हें गहरा सदमा लगा है और नुकसान भी हुआ है।
Dalljiet Kaur Sangeet: 'संगीत नाइट' में दोस्तों संग झूमीं दलजीत, निखिल ने भी ऐसे मचाई धूम
इन किरदारों के लिए किया जाएगा याद
रेडिक को अक्सर अपने करियर के दौरान सूट या एक क्रिस्प यूनिफॉर्म में देखा गया है क्योंकि वह ज्यादातर शांत और प्रतिष्ठित पुरुषों की भूमिका निभाते थे। अभिनेता को एचबीओ की हिट सीरीज 'द वायर' में लेफ्टिनेंट सेड्रिक डेनियल की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। इस सीरीज में वह बाल्टीमोर पुलिस विभाग की गंदी राजनीति में फंस गए थे। रेडिक ने फॉक्स सीरीज 'फ्रिंज' में भी एक स्पेशल एजेंट फिलिप ब्रॉयल्स की भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही लायंसगेट की 'जॉन विक' फिल्मों में मल्टी-स्किल्ड कॉन्टिनेंटल होटल कंसीयज कैरन की भूमिका निभाई। इस सीरीज की चौथी फिल्म महीने के अंत में रिलीज होने वाली है।