फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lady Gaga: लेडी गागा ने भीड़ के बीच एक अनजान लड़की को किया किस, न्यूयॉर्क से वायरल हुए वीडियो ने मचाया तहलका

Mon, 03 Apr 2023 01:58 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'जोकर 2' की शूटिंग कर रहीं लेडी गागा ने न्यूयॉर्क में एक अनजान लड़की को लिप-लॉक किस किया है। यह वीडियो इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। 

 
विज्ञापन
लेडी गागा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेडी गागा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां वह जोकर के सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में हार्ले क्विन के आउटफिट में लेडी गागा की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसने सोशल मीडिया की पूरी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। वहीं, अब लेडी गागा के वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा दी है। क्लिप में गागा, कोर्ट रूम के बाहर खड़ी एक लड़की को किस करती नजर आ रही हैं। 

न्यूयॉर्क से लेडी गागा का नया वीडियो वायरल

गौरतलब हो कि मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा न्यूयॉर्क में हैं, जहां वह जोकर: फोली ए ड्यूक्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह साल 2019 की जोकिन फीनिक्स स्टारर फिल्म जोकर की अगली कड़ी है। वायरल वीडियो में लेडी गागा को पुलिस और जोकर फिल्म के समर्थकों के बीच टहलते देखा जा रहा है। वहीं, यह वीडियो तब ज्यादा अटैंशन खींचता है जब डीवा पीछे आती हुई कुछ ऐसा कर देती हैं, जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। 

विज्ञापन

 

लेडी गागा ने लड़की को किया किस

वीडियो में ब्लैक लैदर जैकेट पहनी नजर आ रहीं लेडी गागा पीछे मुड़ती हैं और एक लड़ती को लिप-लॉक किस कर देती हैं। यह देख वहां मौजूद हर कोई दंग रह जाता है। इतना ही नहीं यह वीडियो वायरल होने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है, गागा के फैंस इसे देखकर चौंक उठे हैं। वहीं, बीते दिन वायरल हुई तस्वीरों की बात करें तो उसमें लेडी गागा जोकर के अवतार में नजर आई थीं। इन पिक्चर्स में सिंगर ने लाल रंग की जैकेट और काले रंग का टॉप पहना था। साथ ही वह काले रंग की लेदर स्कर्ट में दिखाई दी थीं।

जोकर 2 में लेडी गागा का लुक हुआ रिवील, न्यूयॉर्क की सड़कों पर शूटिंग करती दिखीं एक्ट्रेस

जोकर 2 की शूटिंग में व्यस्त हसीना 

लेडी गागा जोकर 2 में जोकिन फीनिक्स के साथ स्क्रीन साझा करने वाली हैं। इस फिल्म में लेडी गागा हार्ले क्विन का किरदार निभा रही हैं। आपको बता दें कि जोकर 2 साल 2024 में सिनेमाघरों में नजर आएगी। साल 2019 में आए इसके पहले पार्ट को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें