फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chris Hemsworth: क्या एक्टिंग छोड़ देंगे क्रिस हेम्सवर्थ, बीमारी की खबरों के बीच क्या है इस अफवाह की हकीकत?

Mon, 03 Apr 2023 11:33 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड की शानदार फिल्में 'थॉर' और 'अवेंजर्स' सीरीज में नजर आ चुके पॉपुलर एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड के थॉर अपने काम के साथ-साथ पिछले कई महीनों से अपनी बीमारी को लेकर भी चर्चा में है।
विज्ञापन
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की शानदार फिल्में 'थॉर' और 'अवेंजर्स' सीरीज में नजर आ चुके पॉपुलर एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड के थॉर अपने काम के साथ-साथ पिछले कई महीनों से अपनी बीमारी को लेकर भी चर्चा में है। बीते कुछ महीने पहले खबर आई थी कि क्रिस हेम्सवर्थ अपनी बीमारी के चलते काम से ब्रेक लेने वाले हैं। ऐसे में एक बार फिर से क्रिस हेम्सवर्थ अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। 

विज्ञापन


क्रिस हेम्सवर्थ हॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर में से एक हैं और दुनिया भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही फैन्स को दीवाना बनाया है। हाल ही में अभिनेता ने अपने हेल्थ को लेकर कुछ खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उनके अंदर अल्जाइमर नाम की बीमारी के लक्षण देखे है। 

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं एक्टर 
बता दें कि अल्जाइमर डिमेंशिया का सबसे प्रचलित प्रकार है, इस बीमारी में आप भूलने लगते हैं और कंफ्यूज रहने लगते हैं। हेम्सवर्थ बताते हुए कहते है कि उनमें दो प्रकार के जीन ApoE4 हैं। जो उन्हें अपने माता-पिता से मिला है। ये जीन बीमारी के जोखिम को आठ से दस गुना बढ़ा देता है। ये जीन जिन लोगों में नहीं पाए जाते हैं वह कम बीमार रहते हैं। 
विज्ञापन


क्या काम से संन्यास ले रहे है हेम्सवर्थ?
इसी बीच यह भी खबरें सामने आ रही हैं कि हेम्सवर्थ काम से रिटार्ड होने वाले हैं? हालांकि ऐसा नहीं है इस बारे में बात करते हुए खुद क्रिस हेम्सवर्थ ने बताया कि, 'ऐसा नहीं है कि मुझे अपना रेजिग्नेशन सौंप दिया गया है, मुझे सच में अंदर से कुछ ट्रिगर हो रहा है कि मुझे काम से थोड़ा ऑफ लेना चाहिए। एक्टर ने अल्जाइमर को लेकर कहा कि, अगर आप अल्जाइमर के इलाज को देखें, तो प्रीवेंटेटिव स्टेप्स का फायदा यह है कि ये आपकी बची हुई लाइफ को इफैक्ट करता है'। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'ओह...वह बहुत कठिन समय था', जावेद अख्तर से शादी के मुश्किल दौर को याद कर छलका शबाना आजमी का दर्द

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें