अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के इतिहास में सबसे भयावह आग लगी है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। बचावकर्मियों ने शनिावर को 14 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय शेरिफ ने यह जानकारी दी।
कैलिफोर्निया (अमेरिका) के मालिबु, पैराडाइज, कैलाबासस और थाउजैंड ओक्स के जंगलों में फैली आग के कारण लेडी गागा, किम करदाशियां और रेन विलसन जैसी हॉलीवुड हस्तियों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।
मालिबु में रहने वाले कई हॉलीवुड सेलेब्रिटी समेत हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया है कि इस भयंकर आग ने समूचे पैराडाइज शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। कैलिफोर्निया के दमकल अधिकारियों ने कहा कि आग ने लगभग 65,00 से ज्यादा घरों को तबाह कर दिया है।
कैलिफोर्निया में भीषण आग ने शहर को 80% से 90% नुकसान पहुंचाया है। शहर में अब 10 से 20 प्रतिशत घर ही ठीकठाक बचे हैं। दक्षिण कैलिफोर्निया की आग को 'वूलसी फायर' के नाम से जानते हैं। तेजी से फैली आग ने 22 वर्ग मील के क्षेत्र को चपेट में ले लिया।