फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी पचड़े में फंसीं सिंगर लेडी गागा

Mon, 04 Feb 2013 03:48 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर लेडी गागा इस बार अलग वजहों से चर्चाओं में हैं। उन पर उनकी पूर्व सहयोगी ने मुकदमा दायर किया है। गागा पर अपनी पूर्व सहयोगी को वेतन की बकाया राशि 393,000 डॉलर का भुगतान न करने का आरोप है।
विज्ञापन


गागा की पूर्व सहयोगी जेनिफर ओ नील ने यह दावा किया है कि उन्होंने गागा के लिए 7,000 घंटे अतिरिक्त समय काम किया है, लेकिन उसके लिए उन्हें मेहनाताना नहीं दिया गया। पूरे समय का मेहनताना करीब 400,000 डॉलर बनता है। गागा इस रकम के भुगतान के लिए राजी नहीं है।

गागा ने एक वीडियो टेप के माध्यम से अपने बयान में जेनिफर के बारे में कहा है कि वह मेरे साथ रहने के दौरान मंहगे फाइवस्टार होटलों में ठहरती थीं, पार्टियां करती थीं, मेरे कपड़े स्तेमाल करती थी, मेरी अनुमति के बिना मंहगे जूते मंगवाती थी।
विज्ञापन


इन सब जरूरतों में लगने वाला सारा खर्चा मैंने उठाया है। काम के दौरान भी वह दोपहर तक सोती रहती थीं और मुझे सारे काम करने पड़ते थे। 'न्यूयार्क पोस्ट' समाचार पत्र ने गागा के इस बयान को प्रकाशित किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें