मार्वेल स्टूडियो की एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर का नया डिलिटेड सीन ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। नए सीन का टाइटल ए फादर्स च्वाइस एंड फीचर्स है, जिसमें थानोस अपने बेटी गमोरा को समझाने की कोशिश करता है। फिल्म में भी थानोस और गमोरा के रिश्ते को बखूबी परदे पर दिखाया गया है।
करीब ढाई मिनट के इस सीन को देखकर आपको शाहरुख खान की बिग बजट सुपरहीरो फिल्म 'रा वन' की याद आ जाएगी। डिलिटेड सीन में थानोस अपनी बेटी गमोरा को देखकर कहता है जब दुनिया खत्म हो गई थी तब मेरे पास कोई नहीं बचा था। जब तक कि तुम मुझे नहीं मिल गई। आखिर में फिल्म के निर्देशक जो और एंथनी रुसो खुलासा करते हैं कि उन्होंने इस सीन को फाइनल कट के बाद क्यों हटाया।
सीन में वीडियो का रफ कट है जिसकी वजह से बोलते वक्त थानोस की लिप्स मूवमेंट भी नहीं दिख रही है। फिल्म में थानोस का किरदार Josh Brolin और गमोरा का किरदार Zoe Saldana ने निभाया है। फिल्म की बात करें तो अमेरिकी सुपरहीरो पर बनी इस फिल्म का निर्माण मार्वल स्टूडियो ने किया है और, इसके डिस्ट्रीब्यूशन का काम डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स ने किया है।