फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lee Sang Eun: ली सांग यून का 46 वर्ष की उम्र में निधन, लाइव परफॉर्मेंस से पहले मृत पाई गईं कोरियाई सिंगर

Fri, 07 Jul 2023 05:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ली सांग यून का निर्जीव शरीर बाथरूम में एक कर्मचारी द्वारा देखा गया था, जिसने तुरंत अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
ली सांग यून - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरियाई म्यूजिक इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। दरअसल, प्रसिद्ध सोप्रानो गायिका, ली सांग यून की मृत्यु हो गई है। वह महज 46 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि ली सांग यून अपनी परफॉर्मेंस से कुछ मिनट पहले ही अपने बाथरूम में मृत पाई गईं। उनके असामयिक निधन की खबर से प्रशंसक और म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। फिलहाल उनकी मौत की वजह सामने नहीं आई है। गायिका की मौत के पीछे कारण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

बाथरूम के अंदर मृत पाई गईं गायिका
एक कोरियाई मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, ली सांग यून का बेजान शरीर एक महिला बाथरूम में पाया गया था। इस कार्यक्रम के कर्मचारी द्वारा सबसे पहले देखा गया था, जिसने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। यह घटना उनकी परफॉर्मेंस से ठीक पहले हुई थी, जिससे सभी लोग बहुत दुखी हो गए हैं। स्टाफ सदस्य ने दिल दहला देने वाली इस खबर के बारे में बताते हुए कहा, 'ली सांग यून के स्टेज पर जाने का समय हो गया था, लेकिन वह स्टेज के पीछे भी नहीं थी। उनको खोजने के बाद, मैंने देखा कि वह बाथरूम के अंदर फर्श पर लेटी हुई थीं।'

जांच में जुटे अधिकारी
ली सांग यून की मृत्यु कैसे हुई? क्या गायिका का मर्डर किया गया है? इस तरह के सवाल सभी के दिमाग में घूम रहे हैं। लेकिन अभी इनमें से किसी भी सवाल का जवाब देने में अधिकारी असमर्थ हैं। अधिकारियों द्वारा गायिका की मौत के पीछे कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, फिलहाल किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है, लेकिन पुलिस जवाब तलाशने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन

Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने करीना-ईशा पर फोड़ा आरोपों का बम, बताया- उनसे कैसे छीन ली जाती थीं फिल्में
विज्ञापन


प्रसिद्ध गायिका थीं ली सांग यून
ली सांग यून एक प्रतिभाशाली सोप्रानो गायक थीं, जिनका करियर शानदार रहा। उन्होंने सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया था, जहां उनकी संगीत में रुची बढ़ी थी। दिवंगत गायिका को गिम्चेन म्यूनिसिपल क्वायर के 33वें संगीत कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वह यहां परफॉर्म करने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें