फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान की इन फिल्मों को मिला ऑस्कर अवॉर्ड, तीन को मिला नामांकन; भारत में बना रीमेक

Mon, 02 Mar 2026 12:52 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Iranian Academy Award Winner Films: इन दिनों मुश्किल में चल रहे ईरान ने दुनिया को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। देश की कई बेहतरीन फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है। आइए इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
ईरानी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों ईरान में बुरे हालात हैं। शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर हमला कर दिया। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए। ईरान फिल्मों के लिहाज से बहुत समृद्ध है। यहां कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं। कई फिल्मों को दुनियाभर में सराहा गया है। ईरान की कई फिल्मों को ऑस्कर अवॉर्ड मिले हैं। कुछ फिल्में ऑस्कर में पहुंची।
विज्ञापन

चिल्ड्रन ऑफ हेवन - फोटो : सोशल मीडिया
'चिल्ड्रन ऑफ हेवन' ऑस्कर के लिए नामांकित
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'चिल्ड्रन ऑफ हेवन' साल 1999 में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नामांकित हुई थी। इसके निर्देशक माजिद मजीदी हैं। इसे सबसे अच्छी विदेशी भाषा की फिल्म कैटेगरी में नामांकन मिला। इस फिल्म में भाई-बहन की कहानी दिखाई गई है, जो गरीबी में एक दूसरे की मदद करते हैं। 2010 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'बम बम बोले' इसी से प्रेरित है।

ए सेपरेशन - फोटो : सोशल मीडिया
'ए सेपरेशन' ने जीता ऑस्कर
फिल्म 'ए सेपरेशन' साल 2011 में रिलीज हुई थी। साल 2012 में यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही थी। फिल्म को सबसे अच्छी पटकथा के लिए अवॉर्ड मिला था। यह ईरान की सबसे पहली फिल्म थी जिसे यह अवॉर्ड मिला था। इसके निर्देशक असगर फरहदी थे। फिल्म में पति-पत्नी के रिश्ते के बीच तनाव दिखाया गया है। इसके अलावा एक प्रेग्नेंट महिला का संघर्ष दिखाया गया है। 

क्या टॉम हॉलैंड ने जेंडाया से की शादी? स्टाइलिश लॉ रोच ने दी सही जानकारी

द सेल्समैन - फोटो : सोशल मीडिया
'द सेल्समैन' को मिला ऑस्कर
फिल्म 'द सेल्समैन' साल 2016 में रिलीज हई थी। इस फिल्म का निर्देशन असगर फरहदी ने किया था। इसे सबसे अच्छी विदेशी भाषा की फिल्म की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था। इसमें एक कपल की कहानी दिखाई गई है, जो पहले अच्छे से रहते हैं, लेकिन नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के बाद उनके बीच तनाव पैदा हो जाता है।

द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग - फोटो : सोशल मीडिया
'द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग' ऑस्कर से चूकी
साल 2024 में रिलीज हुई यह फिल्म साल 2025 में ऑस्कर के लिए चुनी गई। इसके निर्देशक मोहम्मद रसूलोफ हैं। यह फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में चुनी गई थी। यह अवॉर्ड जीतने से चूक गई थी।
विज्ञापन

इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
'इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट' ऑस्कर में पहुंची
साल 2025 में रिलीज हुई यह फिल्म 2026 में ऑस्कर के लिए नामांकित हुई है। इसे सबसे अच्छी विदेशी भाषा की फिल्म कैटेगरी में नामांकित किया गया है। इसके निर्देशक जफर पनाही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें