फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छरहरी दिखने पर ही घर से निकलेंगी किम

Sat, 17 Aug 2013 02:03 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी को जन्म देने के बाद किम कार्डेशियन बाहर निकलने से शरमा रही हैं। वह तभी घर से बाहर निकलेंगी जब उनका वजह और फीगर पहले जैसा हो जाएगा।
विज्ञापन


'एस वीकली’ साप्ताहिक पत्रिका के मुताबिक 32 वर्षीया किम ने 15 जुलाई को अपने प्रेमी कान्ये वेस्ट की बेटी को जन्म दिया था। किम ने फैसला किया है कि वह बाहर तभी आएंगी, जब पहले जैसी आकर्षक दिखने लगेंगी।

एक सूत्र के मुताबिक किम ने कहा है कि जब वह बाहर आएंगी तो पहली बार उनकी तस्वीरें ली जाएंगी, इसलिए वह आकर्षक दिखना चाहती हैं। वह नहीं चाहतीं कि लोग उन्हें बेडौल देखें”
विज्ञापन


इन दिनों किम पेशेवर प्रशिक्षक ट्रेसी एंडरसन की मदद से वह अपना वजन कम करने की बहुत कोशिश कर रही हैं। लेकिन वह इसके परिणामों से खुश नहीं हैं। वह बहुत जल्द ही छरहरी काया पाना चाहती हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार किम हमेशा ही अपने वजन की शिकायत करती रहती हैं। वह कहती हैं कि वह जैसी दिख रही हैं, उन्हें वह अच्छा नहीं लगता और जब तक वह पतली नहीं हो जातीं, वह घर से बाहर नहीं जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें