फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हीरो को एक फिल्म के लिए मिलेंगे 300 करोड़

Wed, 14 Aug 2013 04:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में जहां एक फिल्म का कुल कारोबार 300 करोड़ नहीं हो पाता है। वहीं हॉलीवुड में एक अभिनेता को सिर्फ एक फिल्म के लिए 300 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।
विज्ञापन


हॉलीवुड के फिल्म निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की बैटमेन सीरीज में काम कर चुके क्रिस्टीन बाले को वार्नर ब्रदर्स अपनी अगली फिल्म में काम करने के लिए 300 करोड़ रुपए यानी करीब 50 मिलियन डॉलर की पेशकश कर सकता है।

मैन ऑफ स्टील-2 के लिए मिलेंगे

यूके प्रेस एसोसिएशन के मुताबिक क्रिस्टीन बेल को वार्नर ब्रदर्स की अगली फिल्म मैन ऑफ स्टील-2 के लिए 300 करोड़ रुपए का ऑफर मिल सकता है। मैन ऑफ स्टील-2 को वर्ष 2015 में रिलीज किए जाने की योजना है। क्रिस्टोफर नोलन की बैटमैन सीरीज की दो फिल्में 100 करोड़ डॉलर से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी हैं।
विज्ञापन


कौन करेगा मैन ऑफ स्टील-2 का निर्देशन

वार्नर ब्रदर्स और उनकी टीम मैन ऑफ स्टील-2 को बनाने में जुट गई है। मैन ऑफ स्टील-2 का निर्देशन जैक स्नाइडर और लेखक-निर्माता डेविड एस गोयर करेंगे। दोनों ही फिल्म को और बेहतरीन बनाने के लिए क्रिस्टीन बाले को कॉस्ट करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें