प्रेग्नेंसी के दौरान काफी चर्चाओं में रही अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्डिशियन ने हाल ही में एक नन्हीं एंजेल को जन्म दिया है।
‘ई ऑनलाइन’ के अनुसार किम की डिलीवरी डेट 11 जुलाई थी। लेकिन उनकी बच्ची पांच सप्ताह पहले ही पैदा हो गई।
किम की डिलीवरी बेवर्ली हिल्स स्थित सेदर्स सिनाई मेडिकल सेंटर में हुई। किम के साथ उनके पार्टनर और रैपर कान्ये वेस्ट मौजूद थे।
बच्ची और किम दोनों ही नॉमर्ल है।
गौरतलब है कि हाल ही में पापराजी से धमकी मिलने के कारण किम बेहद डर गई थी।
दरअसल, किम ने मशहूर फोटोग्राफर पापराजी से फोटो खिंचने के लिए मना किया तो पापराजी भड़क गए और किम को नुकसान पहुंचाने की बात कह डाली।