फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली आयरन मैन से मिलकर फूट-फूटकर रोया बच्चा

Sat, 15 Jun 2013 03:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मी कलाकारों की इमेज कई बार इतनी गहरी बन जाती है कि उन्हें चाहने वाले दर्शक उन्हें उस इमेज से अलग हटकर देखना ही नहीं चाहते। अभी ताजा मामला आयरन मैन का है।
विज्ञापन


अमेरिका के एक छोटे बच्चे जैक्सन डिनो को उसकी मां ने आयरन मैन का रोल करने वाले टोनी स्टार्क से मिलवाया। टोनी स्टार्क उस समय किसी अन्य फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

बच्चे के दिमाग में टोनी स्टार्क की इमेज एक सुपरमैन की थी। वह जब टोनी से एक इंसान के रूप में मिला तो फूट-फूटकर रोने लगा। बात करना या आटोग्राफ लेता तो दूर उस बच्चे ने टोनी की तरफ दोबारा देखा तक नहीं।
विज्ञापन


टोनी स्टार्क उस बच्चे को बार-बार चुप कराते रहे लेकिन वह बच्चा इसलिए रोता रहा क्योंकि वह सुपरमैन को उसी ड्रेस में देखना चाहता था जिस ड्रेस में उसने उसे फिल्म में देखा होता है।

पीपुल मैन पत्रिका को यह बात बताते हुए उस बच्चे की मां ने कहा कि जैसे ही मैने अपने बच्चे का परिचय आयरन मैन की भूमिका निभाने वाले टोनी स्टार्क से कराया उसने रोना शुरू कर दिया। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि आयरन मैन ऐसा भी दिख सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें