हॉलीवुड रियलिटी स्टार किम कार्दशियन ने पेरिस में खुद पर हुए हमले पर पहली बार बोला है। 'कीपिंग अप विद कार्दशियन' के लेटेस्ट एपिसोड में किम ने उस हादसे को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्हें लगा था कि कहीं उनका रेप ना हो जाए।
किम ने अपनी बहनों के साथ इस घटना को शेयर किया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा था कि वो लोग मुझे गोली मार देंगे। मैं बस यही दुआ कर रही थी कि मेरी बहन कर्टनी मुझे मरा देखने के बाद एक आम जिंदगी जी पाए।'
किम ने आगे कहा कि जब उन्हें बंधक बनाया गया था तब उन्हें इस डर ने घेर लिया था कि कहीं वो लोग उनका रेप ना कर दें।