फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम कार्दशियन ने अपने चौथे बच्चे का ये रखा नाम, सरोगेसी के जरिए दिया था बेटे को जन्म

Sat, 18 May 2019 05:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम करदाशियां - फोटो : instagram
विज्ञापन
अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर दुनियाभर में फेमस है। यही कारण है कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी उन्हें फॉलो करती हैं। हाल ही में किम ने जानकारी दी थी कि वह सरोगेसी के जरिए चौथे बच्चे की मां बनी हैं।
विज्ञापन


किम ने अपने चौथे बच्चे का नाम Psalm West रखा है। बच्चे के जन्म के करीब 1 सप्ताह बाद किम ने Psalm West की एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। Psalm का हिंदी में अर्थ होता है भजन या धर्मगीत।

इससे पहले किम और कान्ये तीन बच्चों के माता पिता हैं। किम-कान्ये के तीन बच्चे शिकागो, सेंट और नार्थ हैं।

बता दें बेबी बॉय के जन्म की गुड न्यूज किम ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी थी। किम कार्दिशयन ने ट्वीट किया- वह यहां है और एक दम ठीक है। इससे पहले किम की बेटी शिकागो का जन्म भी सेरोगेसी के जरिए हुआ था।
विज्ञापन


किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं। किम कार्दशियन हमेशा से ही अपनी बातों के चलते विवादों में घिरी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें