फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के लेखक का बयान- 'मुझे नहीं लगता टीवी सीरीज मेरे लिए बहुत अच्छी थी'

Sun, 18 Aug 2019 04:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
George R R Martin - फोटो : social media
विज्ञापन
टीवी चैनल एचबीओ की मशहूर ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' हमेशा से चर्चा में रही है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' मशूहर लेखक जॉर्ज आर आर मार्टिन के उपन्यास पर आधारित है। इसके 8वें और फाइनल सीजन को दर्शकों की खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। इन सबके बीच अब जॉर्ज आर आर मार्टिन ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को धीमी सीरीज बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने किताबों पर बनने वाली सीरीजों को लेकर भी बड़ी बात बोली। उन्होंने कहा है कि, 'मुझे नहीं लगता टीवी सीरीज मेरे लिए बहुत अच्छी थी, जिस चीज ने मुझे गति प्रदान करनी थी, वास्तव में उसने मुझे धीमा कर दिया।' 

पढ़ें: 71वें एमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी, 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ने मचाई धूम
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखक जॉर्ज आर आर मार्टिन के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में 71वें एमी अवार्ड्स ने अपनी नॉमिनेशन लिस्ट जारी की थी। पिछले साल की तरह इस बार भी टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एमी अवार्ड्स धूम मची हुई है। खास बात ये है कि 71वें एमी अवार्ड्स में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ने 32 नॉमिनेशन हासिल किये हैं। अब तक कोई भी ऐसा शो नहीं जिसे किसी अवार्ड में इतनी बार नॉमिनेट किया गया हो। वहीं जब से 'गेम ऑफ थ्रोन्स' टीवी सीरीज बनी तब से लेकर अब तक 161 नॉमिनेशन मिल चुके हैं। 

पढ़ें: GOT के बाद अब इस शो में नजर आएंगी 'आर्या स्टार्क', किम के किरदार में दिखेंगी मैसी विलियम्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें