फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केविन फेडरलाइन ने ब्रिटनी के पिता पर लगाया बेटे से मारपीट का आरोप, पुलिस तक पहुंची बात

Wed, 04 Sep 2019 10:46 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केविन फेडरलाइन और ब्रिटनी स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पिछले कुछ वक्त से पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर आई थी कि ब्रिटनी स्पीयर्स कभी स्टेज परफॉर्मेंस नहीं देंगी। वहीं उसके बाद उन्होंने अपने जीवन के बारे में एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके अपनी आपबीती सुनाई थी। इन सब के बाद अब एक बार फिर ब्रिटनी सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन


दरअसल ब्रिटनी के एक्स हसबैंड केविन फेडरलाइन ने ब्रिटनी के पिता जेमी स्पीयर्स पर बेटे के साथ शोषण का आरोप लगाया है। केविन ने कहा कि जेमी ने उनके और ब्रिटनी के 13 वर्षीय बेटे सीन प्रेस्टन के साथ मारपीट की। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीन और जेमी में किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। जिसके बाद जेमी ने सीन के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि घटना 24 अगस्त की है। वहीं केविन ने जेमी के नाम से पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।

टीएमजी की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी घटना जेमी के घर पर हुई, जहां पर सीन को पकड़ने के लिए जेमी ने कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया। हालांकि सीन के शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले ही ब्रिटनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था- उन लोगों पर खासतौर से ध्यान दें, जो आपके जीतने पर तालियां नहीं बजा रहे हैं। लॉस एंजिलिस में रहना एक ऐसी यात्रा है, जिसमें कई बार आप अकेले होते हैं। आप कभी नहीं जानते कि किस पर भरोसा करें, क्योंकि कुछ लोग नकली होते हैं। मेरे दोस्तों का एक छोटा सा समूह है, और वही करो जिससे खुशी मिले। मेरे पोस्ट पर आए कमेंट्स कभी-कभी मेरा दिल तोड़ देते हैं। इसलिए मैं उन्हें देखना छोड़ देती हूं। चालाकी नफरत करने वालों वो करने दें, जिसे वे सबसे अच्छी तरह कर सकते हैं, और वह है - नफरत।'
विज्ञापन


पढ़ें: क्रिस्टीन स्टीवर्ट का खुलासा, मार्वेल में काम के बदले दी गई थी सेक्सुअलिटी छिपाने की सलाह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें