कब से खरीद सकते हैं टिकट
रैपर कान्ये वेस्ट को उनके गानों के बड़े विजुअल और सोनिक अनुभवों के लिए जाना जाता है। हाल ही में डिस्ट्रिक्ट अपडेट्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकांउट से कॉन्सर्ट की ऑफिशियल डेट साझा की गई। बता दें यह शो 29 मार्च को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा। दर्शक इसकी टिकिट 18 फरवरी से खरीद सकते हैं।
आयोजक बोले खास होगा अनुभव
शो को आयोजक व्हाइट फॉक्स के संस्थापक अमन बोले, 'हम चाहते थे कि यह शो यादगार बने और यह वाकई एक यादगार पल है।' वही विजक्राफ्ट इंटरनेशनल के निर्देशक सब्बास जोसेफ ने कहा, 'भारत उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां हमारी महत्वाकांक्षा, कला को लेकर प्यार और दर्शक दुनिया के सबसे बड़े स्टेज के तौर पर उभर रहें हैं।'
पहले भी आए थे भारत
कान्ये वेस्ट भारत में स्टेज पर पहली बार नजर आएंगे मगर यह इंडिया में उनका पहला ट्रिप नहीं है। 2009 में भी वह आए थे और तब उन्होंने देश के कई आश्रमों के चक्कर लगाए थे। फिर दोबारा वो 2012 में मुंबई आए। तब वो अपने फैशन लेबल ब्रांड के प्रमोशन के लिए आए थे। मगर इस बार वह मुख्य रुप से अपने कॉन्सर्ट के लिए आएगें। अपने लंबे करियर में वेस्ट ने अब तक 24 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।