सिंगिंग करियर को लेकर केट के खुलासे
द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बातचीत के दौरान केट ने बताया कि 30 साल की उम्र में उन्हें कहा गया था कि संगीत करियर शुरू करने के लिए वे 'बहुत बूढ़ी' हो गई हैं। लेकिन कोविड के समय उन्होंने फैसला किया कि अगर नहीं किया तो पछतावा होगा। 2024 में उन्होंने अपना पहला एल्बम 'ग्लोरियस' रिलीज किया। लोगों को यह बहुत पसंद आया। अब दूसरी बार ऑस्कर नामांकन मिलने के बाद केट कहती हैं कि यह उनके लिए नए मौके ला सकता है। लेकिन उनका मकसद सिर्फ पुरस्कार जीतना नहीं है। वे चाहती हैं कि लोग सिनेमाघरों में आएं और फिल्में देखें। उन्होंने इसे अपने करियर के नए अध्याय की शुरुआत बताया।
रोमांटिक फिल्मों से बनी पहचान
केट हॉलीवुड में रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने 'हाउ टू लूज अ गाय इन 10 डेज', 'ब्राइड वॉर्स', 'समथिंग बॉरोड' और 'फूल्स गोल्ड' जैसी हिट फिल्में दी हैं। कॉमेडी फिल्मों को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में करना बहुत मुश्किल है, लेकिन इंडस्ट्री ने उन्हें इसी तरह की भूमिकाओं में बांध दिया है। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री उन्हें इसी स्टाइल में देखना पसंद करती है।
पिता ने दिया दिलासा
केट ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने करियर को नए तरीके से बनाया है। साल 2001 में फिल्म 'ऑलमोस्ट फेमस' से उन्हें पहला ऑस्कर नामांकन मिला था। उस समय जब वे हार गईं, तो उनके पिता और कर्ट रसेल ने उन्हें दिलासा दिया और कहा कि अब वे अपना करियर अच्छे से बना सकती हैं। इस घटना ने उन्हें समझाया कि पुरस्कार कितने जल्दी आते-जाते हैं।
यह भी पढ़ें: इम्तियाज अली और एकता कपूर की फिल्म 'हीर रांझा' पर नई अपडेट, रांझा के किरदार में नजर आएगा यह अभिनेता..