फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटिश मॉडल ने की 'छपाक' की तारीफ, सोशल मीडिया पर लिखा- 'ट्रेलर देखकर सांसें थम गईं'

Fri, 13 Dec 2019 05:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Katie Piper - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसको काफी पसंद किया जा रहा है। दीपिका के फैंस से लेकर बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारे भी छपाक के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। ब्रिटिश मॉडल और टीवी प्रजेंटर कैटी पाइपर ने भी दीपिका पादुकोण की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है। 

विज्ञापन


कैटी पाइपर ने फिल्म छपाक के ट्रेलर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया और कैप्शन में फिल्म के जमकर तारीफ की। कैटी ने छपाक के बारे में लिखा कि,'इस फिल्म का ट्रेलर देखकर मेरी सांसे थम गई, इसमें पूरी तरह से डूब जाने के लिए मुझे इसे तीन से चार बार देखना पड़ा। यह फिल्म मालती की कानूनी लड़ाई और इलाज के दौरान मिले दर्द को बयां करती है। फिल्म में एसिड अटैक के नजरिए बयां किया गया है। मालती का चेहरा भले ही बिगड़ गया, लेकिन हौसला आज भी मजबूत है। यह एक दर्द और जीत की अनसुनी कहानी है।'
 

गौरतलब है कि कैटी पाइपर भी एसिड अटैक का शिकार हो चुकी हैं। फरवरी 2008 में कैटी अपने ब्वॉयफ्रेंड डैनियल लिंच के साथ रिश्ते में थीं। कुछ समय बाद दोनों के बीच रिश्ते काफी खराब हो गए और डैनियल लिंच ने कैटी पाइपर पर एसिड अटैक करनवा दिया। इस घटना के बाद कैटी पाइपर करीब 12 दिनों तक कोमा में रहीं। कुछ समय बाद एसिड फेंकने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें