फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्ये वेस्ट के जूते 13 करोड़ रुपये में बिके, अमेरिकन रैपर ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Wed, 28 Apr 2021 02:37 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

13 करोड़ रुपये में बिके अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट के जूते।
ग्रैमी अवॉर्ड्स के समारोह में पहने थे ये स्नीकर्स।
कान्ये वेस्ट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड।
विज्ञापन
अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट कुछ समय से किम कदार्शियां के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन अब कान्ये वेस्ट किसी और वजह से चर्चा में आ गए हैं और इसी के साथ उनके नाम के साथ एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया है।

विज्ञापन


अब खबर ये है कि ग्रैमी अवॉर्ड के समय कान्ये द्वारा पहने गए नाइक के स्नीकर्स नीलामी में 1.8 यूएस डॉलर मिलियन में बिके हैं। सोमवार को इस नीलामी की घोषणा की गई, जिसमें कान्ये वेस्ट के स्नीकर्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। कान्ये ने साल 2008 के ग्रैमी अवॉर्ड शो में नाइक एयर यीज़ी स्नीकर्स पहने थे। ये वेस्ट और मार्क स्मिथ के फैशन लाइन के प्रोटोटाइप्स थे जिसे कान्ये ने परफॉर्मेंस के वक्त पेश किया था। 
 

कान्ये वेस्ट ने साल 2008 के ग्रैमी अवॉर्ड शो में इन स्नीकर्स को 'हे मामा' और 'स्टॉन्गर' की परफॉर्मेंस के दौरान अपने फुटवियर फैशन को दिखाया था। इसके बाद कान्ये ने साल 2013 में नाइक के साथ किए अपने कोलाबोरेशन को खत्म कर दिया और वो एडिडास ब्रैंड के साथ जुड़ गए।
विज्ञापन


12 साइज वाले इस काले रंग के लेदर स्नीकर्स में यीज़ी फोरफुट स्ट्रैप है और लेस में ब्रैंड का सिग्नेचर 'वाई' मैडैलियन है। सोमवार को हुई इस नीलामी में न्यूयॉर्क के कलेक्टर रयान चैंग ने सोठेबी में बेचने के लिए रखा था। इस नीलामी में कान्ये वेस्ट के इन जूतों की बोली 1.8 मिलियन यानी 13,41,82,440 रुपये में आखिरी डील हुई। 

इसे स्नीकर को इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म रेयर्स ने खरीदा है, जो कि किसी स्नीकर के लिए लगाई गई अब तक की सबसे ऊंची बोली है। रेयर्स फ्रैक्शनल ओनरशिप के लीडर हैं। कान्ये वेस्ट से पहले 1985 एयर जॉर्डन 1 के फुटवियर को बड़ी कीमत में खरीदा गया था, जिसे बास्केटबॉल प्लेयर माइकल जॉर्डन ने पहना था। इसकी कीमत 56,0000 यूएस डॉलर दर्ज की गई थी। अब लगभग 13 करोड़ की कीमत पर कान्ये वेस्ट के स्नीकर्स ने इस रिकॉर्ड को तोड़ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें