फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम कार्दशियन को पति ने दिया खास तोहफा, देखकर हैरान रह गईं मॉडल

Thu, 24 Oct 2019 01:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। किम के पति ने उनके जन्मदिन पर ऐसा तोहफा दिया जिसे देखकर वह हैरान रह गईं। कान्ये वेस्ट ने कुछ ऐसा गिफ्ट दिया जो किम ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

विज्ञापन


कान्ये ने चार चैरिटी को एक मिलियन डॉलर का दान दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि उस चैरिटी का सर्मथन किम करती हैं। किम ने अपने फैंस के साथ भी ये खबर साझा की। उन्होंने लिखा- मेरा दिल खुश हो गया। मुझे बहुत अच्छे गिफ्ट्स मिले। 

बता दें किम ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह कई दिनों से दर्द, जोड़ों में सूजन, सिरदर्द, कमजोरी जैसी परेशानियों का सामना कर रही हैं। उनका रूमेटॉयड ऑर्थराइटिस और ऑटोइम्यून बीमारी लूपस का टेस्ट पॉजीटिव निकला है। ऑटोइम्यून बीमारी में रोग-प्रतिरोधक प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं को निशाना बनाने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किम कार्दशियन
किम ने इस साल मेट गाला में अपने ड्रेस को लेकर सुर्खियां बटोरी थी। इस दौरान किम ने ट्रांसपेरेंट पहनी हुई थी जिससे पानी की बूंदे टपकती नजर आ रही थीं। ऐसा लग रहा था मानों किम समुंदर से नहाकर सीधा मेट गाला पहुंच गईं हो।

बता दें किम ने रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट से साल 2014 में शादी की थी। कान्ये से पहले किम 2 बार और शादी कर चुकी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें