ऐसे हुआ बाकी कलाकारों का चयन
निर्देशक टिम मिलर ने इस मौके पर लिंडा हैमिल्टन के अलावा फिल्म की दूसरी दो हीरोइनों के बारे में भी दिलचस्प जानकारियां दीं। फिल्म में दानी रामोस का किरदार कर रहीं नटालिया राइस के ऑडीशन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्हें फिल्म में उनके भाई के किरदार के साथ वाला सीन सुनाया गया तो उनके आंसू निकल पड़े। तभी लग गया था कि इस किरदार के लिए नटालिया ही सबसे सही रहेंगी।
गैब्रिएल ने दिया किस्मत को क्रेडिट
टिम ने ये भी राज खोला कि नटालिया को देखकर सबसे पहले लिंडा ने ही उन्हें इस किरदार के लिए ओके किया था। मैकैंजी डेविस के चयन के बारे में भी टिम ने विस्तार से बताया। सबसे दिलचस्प वाकया फिल्म में विलेन बने गैब्रिएल लूना को लकर उन्होंने साझा किया। टिम ने कहा कि फिल्म की कहानी जब शुरूआती दौर में थी टर्मिनेट डार्क फेट के विलेन का नाम गैब्रिएल ही रखा गया था। इस पर अभिनेता गैब्रिएल लुना ने इसे अपनी किस्मत का साथ बताया। फिल्म टर्मिनेटर डार्कफेट की एक खास स्क्रीनिंग भी एशिया प्रशांत क्षेत्र के देशों से आए पत्रकारों के लिए रविवार की रात रखी गई।