फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Wick 4: 'जॉन विक 4' लांस रेडिक को समर्पित, कीनू रीव्स और निर्देशक ने दिवंगत स्टार को दिया सम्मान

Mon, 20 Mar 2023 05:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जॉन विक: चैप्टर 4 के अभिनेता कीनू रीव्स और निर्देशक चाड स्टेल्स्की सहित दुनिया भर के प्रशंसक अपने सह-कलाकार लांस रेडिक के निधन का शोक मना रहे हैं। वहीं 'जॉन विक: चैप्टर 4' के निर्देशक ने इस फिल्म को लांस रेडिक को समर्पित किया है।
 
विज्ञापन
जॉन विक: चैप्टर 4 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कीनू रीव्स 'बाबा यागा' के रूप में 'जॉन विक: चैप्टर 4' में अपनी भूमिका को फिर से दिखाने के लिए वापस आ गए हैं। बिलियन-डॉलर फ्रैंचाइजी का चौथा पार्ट 24 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अभिनेता लांस रेडिक का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 60 वर्ष के थे। फिल्म रिलीज होने के एक हफ्ते पहले अभिनेता के निधन से उनके कोस्टार काफी दुखी हैं। इस फिल्म के अभिनेता कीनू रीव्स और निर्देशक चाड स्टेल्स्की सहित दुनिया भर के प्रशंसक अपने सह-कलाकार लांस रेडिक के निधन का शोक मना रहे हैं। वहीं 'जॉन विक: चैप्टर 4' के निर्देशक ने इस फिल्म को लांस रेडिक को समर्पित किया है।
विज्ञापन


इन भूमिकाओं के लिए आएंगे याद
जॉन विक की सभी चार फ्रेंचाइजी में लांस रेडिक ने कॉन्टिनेंटल होटल में एक दरबान चारोन का किरदार निभाया है। अपने समय के प्रसिद्ध अभिनेता रेडिक को उनके प्रशंसकों द्वारा द वायर, एंजेल हैस फॉलन और व्हाइट हाउस डाउन जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर आएगा 'पुष्पा 2' का टीजर, यह एक्ट्रेस निभाएगी अहम रोल
विज्ञापन


लांस रेडिक को समर्पित की फिल्म
अपने प्रिय मित्र और को-स्टार की मृत्यु से निराश अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी ने कहा, 'हम अपने प्रिय मित्र और सहकर्मी लांस रेडिक के निधन से बहुत दुखी हैं। वह बेहतरीन कलाकार थे और उनके साथ काम करने में मजा आता था। हम उनकी पत्नी स्टेफनी, उनके बच्चों, परिवार और दोस्तों के लिए प्रार्थना करते हैं। हम इस फिल्म को उन्हें समर्पित करते हैं। लांस हमें बहुत याद आएंगे।' फिल्मों में रेडिक के करीबी दोस्त विंस्टन की भूमिका निभाने वाले इयान मैकशेन ने कहा, 'लांस एक अद्भुत इंसान और एक अद्भुत को-स्टार थे। उनकी पत्नी स्टेफनी और उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'
विज्ञापन


क्या है कहानी
यह 'जॉन विक' का चौथा भाग है। इस नए चैप्टर में जॉन विक की दुनिया को एक अलग युग में प्रवेश करते हुए दिखाया जाएगा। वहीं इसमें 'बाबा यागा' अपने घातक युद्ध कौशल के साथ अपने दुश्मनों पर कहर बरपाते नजर आएंगे। फिल्म की हाल ही में हुई स्क्रीनिंग और समीक्षाओं के बाद दुनिया भर से इसे प्रभावशाली प्रतिक्रियाएं मिली हैं, जिन्हें देखते हुए कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें