अमेरिकी गायक-गीतकार, रिकॉर्ड निर्माता, अभिनेता, कार्यकर्ता और मानवतावादी जॉन डेनवर का जन्म 31 दिसंबर, 1943 को हुआ था। आज इस महान कलाकार की जंयती है।
डेनवर ने लगभग 300 गाने रिकॉर्ड किए। उनके लगभग 200 गानों ने दुनिया भर में 33 मिलियन से अधिक की कमाई की और सिगिंग इतिहास में ये रिकॉर्ड है। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बिलबोर्ड के शीर्ष 125 कलाकार में जॉन 42 स्थान पर हैं।
डेनवर, 1970 और 1980 के दशक के दौरान कई फिल्मों और टेलीविजन सीरीज में दिखाई दिए। उनकी सबसे यादगार भूमिका 1977 में आई फिल्म ओह, गॉड! मानी जाती है। इस फिल्म में उन्होंने जॉर्ज बर्न्स के साथ हिट कॉमेडी में अभिनय किया था। जॉन 1990 के दशक में भी सिंगिग की दुनिया में एक्टिव रहे। उनके गानों में पर्यावरण का मुद्दा खास तौर पर उठाया जाता रहा है।