सबसे चर्चित सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' में अल्फिए एलन द्वारा निभाए गए किरदार थियौन ग्रेयजोय के लिए बॉडी डबल बनने के वाले एंड्रयू डनबर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 30 साल थी। उनके मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।
खबरों की मानें तो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बेलफास्ट में स्थित अपने घर में उनका निधन हो गया। डनबर 'लाइन ऑफ ड्यूटी' जैसे कई और हिट परियोजनाओं में भी काम कर चुके हैं।
उनके निधन की खबर सुनने के बाद उनके दोस्तों व सहकर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। एंड्रयू डनबर खुशमिजाज इंसान थे। उसकी मौजूदगी से आसपास के लोगों को खुशी मिलती थी, लोगों को उनके साथ काम करने में मजा आता था।
बता दें 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का आठवां और आखिरी सीजन अप्रैल में प्रासरित किया गया था। सीजन आठ को Miguel Sapochnik, डेविड नटर और डी.बी. वैसिस जैसे शानदार डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि दुनिया भर में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' किसी भी दूसरी सीरीज से ज्यादा लोकप्रिय है। लेकिन आठवें सीजन को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया।