प्रियंका चोपड़ा ने बीती रात निक जोनस के साथ जोधपुर में सात फेरे लिए। इस मौके पर पूरा जोनस परिवार भारतीय लिबाज में नजर आया। प्रियंका की संगीत सेरेमनी से सामने आई फोटोज में प्रियंका की जेठानी और चर्चित टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस सोफी टर्नर का अंदाज देखने लायक था।
निक और प्रियंका की शादी के बाद जोनस फैमिली में एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। निक के बड़े भाई जो जोनस भी अपनी पार्टनर सोफी टर्नर से अगले साल शादी रचाने जा रहे हैं। दोनों की शादी फ्रांस में होगी। जो अपने भाई निक से तीन साल बड़े हैं।
आपको बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं। इस कपल ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था।