फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरियाना ग्रांडे का नया गाना 'Thank u, Next' रिलीज, 17 घंटे में ही 37 मिलियन लोगों ने देखा

Sat, 01 Dec 2018 04:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ariana Grande - फोटो : Screengrab from video
विज्ञापन
अमेरिकी सिंगर अरियाना ग्रांडे का नया म्यूजिक एल्बम 'थैंक यू नेक्स्ट' रिलीज हो गया है। एक दिन पहले ही रिलीज हुए इस गाने को देखने वालों की संख्या 37,663,702 पहुंच गई है। यूट्यूब पर अपलोड इस गाने को 24 घंटे के भीतर 3.8 मिलियन लोगों ने पसंद किया है।
विज्ञापन


वहीं इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। गाने में मीन गर्ल्स, ब्रिंग इट ऑन, लीगली ब्लॉंड और 13 गोइंग 30 के कुछ फेमस सीन्स को दिखाया गया है। गाने में क्रिस जैनर का कैमियो भी है।

बता दें अभी कुछ महीने पहले ही अरियाना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड मैक मिलर का 26 साल की उम्र में निधन हो गया था। इस खबर को सुनकर अरियाना टूट सी गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कई बार अपनी भावनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन


अरियाना ग्रांडे और रैपर मैक मिलर ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया। मैक के निधन की वजह  ड्रग्स की ओवरडोज बताई गई। दोनों की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। दोनों ने एक कंसर्ट में साथ कई गानों पर परफॉर्म भी किया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे लेकिन नशे की लत के कारण अरियाना ने उनसे ब्रेकअप कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें