खुद की गलती से हुआ हादसा
अभिनेता ने उस हादसे के बारे में बताया, जब 6500 किलोग्राम स्नो-कैट ने उन्हें कुचल दिया था। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन दिनों उन्होंने अपने परिवार के लिए अंतिम शब्द भी लिख दिए थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा कि वह शुरुआत में स्नो-कैट के साथ बर्फ में फंसी एक फोर्ड रैप्टर को उठाने गए थे। गाड़ी को वापस लाने की कोशिश करते हुए स्नो-कैट अचानक फिसलने लगा। ब्रेक लगाने के लिए उनका एक पैर गाड़ी के अंदर था, लेकिन वह ब्रेक नहीं लगा पाए, जिस वजह से उन्हें इस हादसे का शिकार होना पड़ा और स्नो कैट ने उन्हें कुचल दिया। अभिनेता ने कहा कि यह उनकी गलती थी, जिसका खमियाजा उन्होंने भुगता।
Priyanka Chahar Choudhary: फैंस को लगा बड़ा झटका, प्रियंका चाहर ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर
कैसे हुआ था हादसा?
बता दें कि बीते साल दिसंबर में जब वह स्नो प्लोइंग कर रहे थे और इस दौरान कुछ मौसम संबंधी समस्याओं के कारण यह हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनो से लगभग 25 मील दूर माउंट रोज-स्की टेहो के नजदीक अभिनेता का घर है। शाम में उस इलाके में भारी बर्फबारी हुई थी। हादसे का शिकार होने के बाद जेरेमी को इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था। हालत में सुधार आने के बाद अभिनेता ने अस्पताल से अपनी तस्वीर साझा कर फैंस को हेल्थ अपडेट भी दिया था।
Filmy Wrap: फायर बनकर लौटा 'पुष्पा' और कपिल के साथ फिर काम करेंगे गुत्थी? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें