फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Challenge: फिल्म 'द चैलेंज' का ट्रेलर रिलीज, अंतरिक्ष में शूट की गई पहली फीचर में मिलेगा जबरदस्त मजा

Tue, 03 Jan 2023 10:44 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंतरिक्ष में पहली बार शूटिंग कर इतिहास रचने वाली फिल्म 'द चैलेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
द चैलेंज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेशनल स्पेस पर शूट हुई फिल्म 'द चैलेंज' का इंतजार अब खत्म हुआ। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म को क्लिम शिपेंको ने डायरेक्ट किया है। इस फीचर फिल्म पहला सीक्वेंस अक्टूबर 2021 में स्पेस स्टेशन पर लगभग दो सप्ताह के दौरान शूट किया गया था।  

विज्ञापन
Trending Videos

इस फिल्म को रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस और चैनल वन के बीच एक संयुक्त परियोजना  के तहत बनाया गया है। येलो, ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म स्टूडियो और सेंट्रल पार्टनरशिप रही है। बता दें कि यह फिल्म 12 अप्रैल 2023 को रिलीज होने जा रही है।

बता दें कि दुनिया की पहली इतिहास रचने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म 'द चैलेंज' की शूटिंग के लिए फिल्म की पूरी टीम को कड़ी ट्रेनिंग दी गई थी। 'चैलेंज' के अलग-अलग सीन्स को फिल्माने के लिए फिल्म की टीम ने स्पेस में 12 दिन बिताने के दौरान ISS पर 35-40 मिनट लंबे एक सीक्वेंस को भी फिल्माया है। जो कि बेहद रोचक है। तो वहीं अंतरिक्ष में 'चैलेंज' मूवी की शूटिंग कर इतिहास रचने के साथ ही रूस ने हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम क्रूज को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, टॉम ने 2020 में NASA और एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ मिलकर एक फिल्म की अंतरिक्ष में शूटिंग की घोषणा की थी। 
विज्ञापन

बता दें कि यह फिल्म एक ऐसी महिला डॉक्टर की कहानी है, जो एक अंतरिक्ष यात्री को बचाने के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की उड़ान भरती है, जिसे अंतरिक्ष में ही तत्काल ऑपरेशन की जरूरत है। फिल्म के इस सीन में ISS पर मौजूद कॉस्मोनॉट एंटोन शाकाप्लेरोव और प्योत्र डुबरॉव ने भी कैमियो रोल किए हैं। तो वहीं अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने से ज्यादा समय बिताने वाले नोवित्स्की ने फिल्म में बीमार अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाया है।

यह भी पढ़ें: 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें