ड्रम बजाने की कोशिश करती नजर आईं मालती
निक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और मालती की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मालती उत्सुकता से ड्रम सेट के पास घूमती दिखीं। उन्होंने ड्रम बजाने की कोशिश भी की, जिसे निक बड़े प्यार से देखते रहे। कुछ तस्वीरों में मालती हाथ में माइक थामे और कानों में हेडफोन पहने नजर आईं। मालती और निक की ये तस्वीरे फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस निक और मालती की इन तस्वीरों पर लाल दिल वाला इमोजी बनाकर प्यार जता रहे हैं।
निक और प्रियंका की पर्सनल लाइफ
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी मालती का जन्म हुआ। जन्म के बाद मालती को लगभग 100 दिनों से ज्यादा समय तक अस्पताल के एनआईसीयू में रहना पड़ा था, जिसके बाद वे उसे घर ला पाए थे।
'वाराणसी' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी साउथ फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। 'वाराणसी' मेगा-बजट भारतीय फिल्म है। इसे दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली बना रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। 1300 करोड़ से ज्यादा के बजट वाली यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, दिखेगी बलिदान और एकता की कहानी