फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jean Luc Godard: फ्रांसीसी आईकॉनिक फिल्ममेकर जीन-ल्यूक गोडार्ड का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 13 Sep 2022 05:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जीन-ल्यूक गोडार्ड ने साल 1960 में अपनी पहली ही फिल्म 'ब्रीदलेस' से सिनेमा में क्रांति ला दी थी।
विज्ञापन
जीन-ल्यूक गोडार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांसीसी न्यू वेव के आईकॉनिक फिल्म मेकर जीन-ल्यूक गोडार्ड का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जीन-ल्यूक गोडार्ड ने साल 1960 में अपनी पहली ही फिल्म 'ब्रीदलेस' से सिनेमा में क्रांति ला दी थी। जीन-ल्यूक गोडार्ड अपने पूरे करियर के दौरान दुनिया के सामने सबसे महत्वपूर्ण और उत्तेजक निर्देशकों के रूप में खड़े रहे। फ्रांसीसी मीडिया ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि जीन-ल्यूक गोडार्ड ने मंगलवार को आखिरी सांस ली और इस बात की जानकारी उनके रिश्तेदारों ने मीडिया को दी है। 

विज्ञापन

जीन-ल्यूक गोडार्ड ने साल 1950 के दशक में एक फिल्म समीक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही उन्होंने अपने पूरे  करियर में जीन ने सिनेमा जगत में चल रही परंपरा को अलग-अलग ढंग से ललकारा। उन्होंने कैमरा, साउंड और कहानी के नियमों को अपने हिसाब से फिर से लिखा। उनकी ही फिल्मों ने अभिनेता जीन-पॉल बेलमंडो को स्टारडम दिया था।
विज्ञापन

3 दिसंबर, 1930 को पेरिस में एक अमीर फ्रांसीसी-स्विस परिवार में जन्मे, जीन स्विट्जरलैंड के न्योन में पले-बढ़े थे। पढ़ने के बाद उन्होंने स्विट्जरलैंड में एक डैम प्रोजेक्ट पर कंस्ट्रकटर के रूप में नौकरी की। अपनी इस जॉब से कमाया पैसा वह साल 1954 में रिलीज हुई अपनी पहली   फिल्म 'ऑपरेशन कंक्रीट' में लगा देते थे। इसके बाद उन्होंने ट्रूफ़ोट की एक कहानी पर आधारित 'ब्रीथलेस' फिल्म पर भी काम करना शुरू कर दिया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इतना ही नहीं साल 1960 में रिलीज हुई 'ब्रीथलेस' जीन की पहली बड़ी सफलता थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें