फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता जेसन मोमोआ ने एक्वामैन 2 में काम करने से किया मना

Fri, 09 Aug 2019 06:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Aquaman - फोटो : social media
विज्ञापन
डीसी एंटरटेनमेंट की फिल्म एक्वामैन में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता जेसन मोमोआ ने फिल्म के अगले सीक्वल में काम करने से मना कर दिया है। एक्वामैन के सीक्वल में काम न करने का खुलासा खुद जेसन मोमोआ ने सोशल मीडिया पर किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने वार्नर ब्रॉस से एक्वामैन के सीक्वल में काम न करने के लिए माफी मांगी हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'माफी वार्नर ब्रॉस, हम एक्वामैन 2 शूट नहीं कर सकते, क्योंकि जेसन मोमोआ अपनी जन्मभूमि पर मौजूद थर्टी मीटर टेलीस्कोप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए हम एक्वामैन की शूटिंग नहीं कर पाएंगे।' अंग्रेजी वेबसाइट फर्स्टपोस्ट की खबर के अनुसार एक्वामैन के सीक्वल की जल्द शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन जेसन मोमोआ के फिल्म में काम न करने से मेकर्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 

आपको बता दें कि डीसी एंटरटेनमेंट की फिल्म एक्वामैन पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें