फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार पिता बनने वाला है 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' फेम यह एक्टर, गर्लफ्रेंड एलिस के साथ करेंगे बच्चे का स्वागत

Wed, 13 May 2026 08:45 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jamie Foxx: जेमी फॉक्स जल्द ही तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी गर्लफ्रेंड एलिस हक्सटेप प्रेग्नेंट हैं और दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
जेमी फॉक्स और एलिस हक्सटेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेमी फॉक्स जल्द ही तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, एलिस कई महीनों की प्रेग्नेंसी में हैं। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक इस खबर पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। 

जेमी फॉक्स की पहले से हैं दो बेटियां 

विज्ञापन

बता दें कि जेमी फॉक्स पहले से दो बेटियों के पिता हैं। उनकी बड़ी बेटी कोरिन फॉक्स एक्स पार्टनर कॉनी क्लाइन  से हैं, जबकि दूसरी बेटी क्रिस्टिन ग्रैनिस से हैं।

2025 में आई थी ब्रेकअप की खबरें
दिलचस्प बात यह है कि इसी साल जनवरी 2025 में खबरें आई थीं कि जेमी फॉक्स और एलिस हकस्टेप का ब्रेकअप हो गया है। उस वक्त एक सोर्स ने बताया था कि जेमी अपने काम में काफी बिजी हैं और उनकी जिंदगी में बहुत कुछ चल रहा है।

हालांकि बाद में दोनों फिर साथ नजर आए। उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया गया, जिसमें मलिबू और मियामी की आउटिंग्स भी शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जैमी फॉक्स और एलिस हक्सटेप - फोटो : सोशल मीडिया

जेमी और एलिस के रिलेशनशिप के बारे में
जेमी फॉक्स और एलिस हकस्टेप का नाम पहली बार साल 2022 में जुड़ा था, जब दोनों को कान्स में एक यॉट पर साथ देखा गया था। इसके कुछ समय बाद एलिस, जेमी की फिल्म ‘डे शिफ्ट’ के प्रीमियर में भी उनके साथ नजर आई थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2023 में जेमी फॉक्स की हेल्थ इमरजेंसी के दौरान भी एलिस उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। उस समय एक्टर को ब्रेन ब्लीड और स्ट्रोक की समस्या हुई थी।

ये भी पढ़ें- Cannes 2026: ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ के प्रमोशन के लिए कान पहुंचे विन डीजल, साथ नजर आई स्टार कास्ट

इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं जेमी फॉक्स
जेमी फॉक्स इससे पहले कैटी हॉम्स के साथ भी लंबे रिलेशनशिप में रह चुके हैं। दोनों करीब छह साल तक साथ थे। बता दें कि जेमी फॉक्स को ‘बैक इन एक्शन’, 'द अमेजिंग स्पाइडरमैन' और ‘रे’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें