फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nick Pascal: बुरे फंसे निक पास्कल! एक्स गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमले का आरोप, उम्रकैद की सजा का मंडराया खतरा

Wed, 13 May 2026 07:34 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nick Pasqual Case: 'हाउ आई मेट योर मदर' एक्टर निक पास्कल बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं और उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
निक पास्कल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हाउ आई मेट योर मदर' एक्टर निक पास्कल पर गंभीर आरोप लगे हैं। निक पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड एली शीहॉर्न पर चाकू से 20 बार हमला करने का आरोप है। अब इस मामले पर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है, जिसके बाद उन्हें उम्रकैद भी हो सकती है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

पास्कल की एक्स गर्लफ्रेंड शीहॉर्न लॉस एंजिल्स में रहती थी। कोर्ट रिकॉर्ड्स के मुताबिक, 23 मई 2024 को निक कथित तौर पर एली शीहॉर्न के घर में घुस गए थे और उन पर 20 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया था। इस हमले में एली बुरी तरह घायल हो गई थीं और उन्हें लंबे समय तक इलाज कराना पड़ा। 


एली की एक दोस्त ने बताया कि हमले के बाद उन्हें कई सर्जरी करवानी पड़ीं और रिकवरी में काफी लंबा समय लगा। इस मामले ने सोशल मीडिया और आम लोगों के बीच भी काफी चर्चा बटोरी, क्योंकि आरोप बेहद गंभीर थे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Cannes 2026: ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ के प्रमोशन के लिए कान पहुंचे विन डीजल, साथ नजर आई स्टार कास्ट

कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
अब इस केस में अगला कदम सजा सुनाए जाने का है। निक पासक्वाल को अधिकतम उम्रकैद की सजा मिल सकती है। कोर्ट 2 जून 2026 को लॉस एंजेलिस में उनकी सजा पर अंतिम फैसला सुनाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल 2024 के एक अलग मामले में भी निक पासक्वाल को जबरदस्ती रेप का दोषी ठहराया गया था। अब देखना होगा कोर्ट 2 जून को क्या फैसला सुनाती है। 

केस सुनकर हैरान हुए फैंस 
अब ये केस काफी चर्चाओं में आ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर कड़े रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग हैरान हैं कि 'हाउ आई मेट योर मदर' की सीधा-साधा एक्टर इतना गंभीर अपराथ कैसे कर सकता है। वहीं कई लोग उनपर कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग उनकी एक्स गर्लफ्रेंड की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें