दक्षिणी कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में लगी भयंकर आग विकराल रूप ले चुकी है। हजारों लोगों को रिहायशी इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा गया है। लॉस एंजिल्स में लगी आग में कई मशहूर हस्तियों के घर जले हैं। हालांकि, इन सब के बीच एक चमत्कार भी हो गया है। जेम्स वुड्स ने एक्स पर पोस्ट किया कि लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग से उनका घर बच गया है।
भीषण आग के बीच जेम्स वुड्स का बचा घर
अभिनेता जेम्स वुड्स का कहना है कि पैसिफिक पैलिसेड में उनका घर लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग से बच गया है। हालांकि, आग ने उनके पड़ोस के बहुत से इलाकों को तबाह कर दिया है। जेम्स वुड्स ने पोस्ट किया, "चमत्कार हुआ है।" "हम अपनी संपत्ति और अपने घर तक पहुंचने में कामयाब रहे, जिसके बारे में हमें बताया गया था कि वह हमेशा के लिए चला गया है, वह अभी भी वही है।"
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा को आया फैंस पर गुस्सा, आखिर एक्ट्रेस के साथ ऐसा क्या हुआ?
सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
अभिनेता ने आगे लिखा: "इस देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है, लेकिन धुआं और बाकी नुकसान हमारे आस-पास के विनाश की तरह है।" बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में, जॉन वुड्स लॉस एंजिल्स के आसपास के उन सैकड़ों हजारों लोगों में शामिल थे, जिन्हें आग फैलने और तेज होने के कारण घर खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
लोगों का जताया आभार
उन्होंने पोस्ट किया, "आप सभी की ओर से बहुत सारे संदेश मिले हैं। मैं बहुत खुश और आभारी हूं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो पूरा इलाका चांद के अंधेरे हिस्से जैसा लग रहा है।" मालूम हो कि पेरिस हिल्टन से लेकर बिली क्रिस्टल तक कई मशहूर हस्तियों ने पुष्टि की है कि लॉस एंजिल्स और उसके आसपास लगी आग में उनके घर नष्ट हो गए या उन्हें नुकसान पहुंचा है। कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों की गाड़ी भी आग की लपटों में आ गई है।