टेलीविजन सीरीज 'कोमो डाइस एल डिचो' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले 26 वर्षीय अभिनेता जेम्स हॉलक्रॉफ्ट 3 सितंबर, 2024 को लापता हो गए थे। वहीं, अब उनका शव बरामद हुआ है। इस दुखद खबर की पुष्टि उनकी बहन जेन हॉलक्रॉफ्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए की है। साथ ही भावुक करने वाले नोट के साथ भाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती नजर आई हैं।