फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनियल क्रेग बने रहेंगे जेम्स बांड या हॉलीवुड को मिलेगा नया बॉन्ड !

Wed, 26 Jul 2017 12:23 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
जेम्स बॉन्ड
विज्ञापन
बॉन्ड सीरीज की पिछली छह फिल्मों से इसका स्क्रीनप्ले लिखते आ रहे नेयल पुर्विस और रॉबर्ड वेड ही अगली 007 फिल्म की पटकथा लिखेंगे लेकिन इस बात को लेकर फिलहाल खामोशी बरती जा रही है कि क्या डेनियल क्रेग पांचवीं बार जेम्स बॉन्ड बनने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


बीबीसी की जानकारी के मुताबिक डेनियल क्रेग ने अभी तक जेम्स बॉन्ड के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट ये दावा करती है कि डेनियल की वापसी की डील फाइनल हो गई है। 

फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार की घोषणा बाद में की जाएगी। जेम्स बॉन्ड सीरीज की 25वीं फिल्म 8 नवंबर, 2019 को अमरीका में रिलीज होगी। हालांकि ब्रिटेन और बाकी दुनिया में ये पहले भी रिलीज की जा सकती है। 
विज्ञापन


डेनियल क्रेग ने साल 2006 में कैसिनो रॉयल से बतौर जेम्स बॉन्ड में इंट्री ली थी। डेनियल क्रेग की तीसरी बॉन्ड मूवी 'स्काइफॉल' ने ब्रिटेन के इतिहास में बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। जेम्स बॉन्ड के रोल के लिए डेनियल क्रेग के अलावा इद्रिस एल्बा और टॉम हार्डी जैसे बड़े सितारों का नाम चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें