जेम्स बॉन्ड को लेकर इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक एरोन टेलर-जॉनसन अगले जेम्स बॉन्ड के रूप में पर्दे पर नजर आएंगे। एक ब्रिटिश टैबलॉयड में छपी रिपोर्ट की मानें तो वे सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में से एक जेम्स बॉन्ड के किरदार को निभाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने से बस एक कदम दूर हैं।