फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुझे हाथ मत लगाओ’, फैन ने छू लिया तो भड़क उठे जैकब एलोर्डी; वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Tue, 09 Jun 2026 08:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jacob Elordi Viral Video: हॉलीवुड एक्टर जैकब एलोर्डी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
जैकब एलोर्डी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान में जैकब एलोर्डी के साथ हुआ एक छोटा सा लेकिन चर्चित वाकया हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुझे हाथ मत लगाओ

विज्ञापन

दरअसल, एक वीडियो में देखा गया कि जैकब एलोर्डी जापान के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे, तभी एक फैन उनके पास आया और फोटो लेने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान फैन ने उनकी पीठ पर हाथ रख दिया, जिससे एक्टर थोड़े असहज हो गए।

जैकब तुरंत रुक गए, पीछे मुड़े और साफ शब्दों में कहा, ‘प्लीज भाई मुझे हाथ मत लगाओ।’ इसके बाद वह वहां से चले गए। यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किया गया था। कुछ ही समय में यह क्लिप सोशल मीडिया पर फैल गई और लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आने लगे। कुछ लोग जैकब के रिएक्शन को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे ओवररिएक्शन बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- जब आशा पारेख ने डायरेक्टर को दिया करारा जवाब, पूछा- 'आपकी बेटी ऐसे कपड़े पहनती तो अच्छा लगता?'

नई फिल्म को लेकर भी चर्चा में
इसी बीच जैकब एलोर्डी अपनी आने वाली फिल्म ‘द डॉग स्टार्स’ को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म का पहला ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

विज्ञापन

जैकब एलोर्डी और केंडल जेनर - फोटो : सोशल मीडिया

केंडल जेनर संग डेटिंग की खबरें
एक्टर की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकब एलोर्डी का नाम मॉडल केंडल जेनर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को लॉस एंजेलिस में साथ देखा गया था और हवाई में छुट्टियां मनाने की खबरों ने इन अफवाहों को और हवा दे दी। हालांकि, अब तक न जैकब और न ही केंडल ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें