फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gina Lollobrigida: जीना लोलोब्रिगिडा का 95 वर्ष की उम्र में निधन, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का मिला था टैग

Mon, 16 Jan 2023 09:12 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सन 1950 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्टारडम हासिल करने वाली इटैलियन अभिनेत्री जीना लोलोब्रिगिडा का आज यानी 16 जनवरी को रोम में निधन हो गया है।
विज्ञापन
जीना लोलोब्रिगिडा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। सन 1950 में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्टारडम हासिल करने वाली दिग्गज इटैलियन अभिनेत्री जीना लोलोब्रिगिडा का आज यानी 16 जनवरी को रोम में निधन हो गया है। अभिनेत्री 95 वर्ष की थीं। जीना को उस जमाने में उनकी एक फिल्म के टाइटल की वजह से 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' के टाइटल से भी नवाजा गया था। अभिनेत्री के निधन की पुष्टि उनके एजेंट द्वारा की गई है। हालांकि, अभी उनके निधन के कारण का पता नहीं चल पाया है।  

विज्ञापन

Samikssha Batnagar: सीता के किरदार में समीक्षा ने सबको चौंकाया, दर्शकों की बदलती पसंद ने दी प्रयोग की हिम्मत

जीना लोलोब्रिगिडा की एजेंट, पाओला कॉमिन ने अभी उनके निधन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन, मिली जानकारी के अनुसार लोलोब्रिगिडा ने बीते साल सितंबर के महीने में जांघ की टूटी हुई हड्डी को ठीक करने के लिए सर्जरी कराई थी। हालांकि, उसके बाद जल्द ही अभिनेत्री ने चलना शुरू कर दिया था। जीना लोलोब्रिगिडा को प्यार से सभी 'लोलो' कहकर बुलाया करते थे। जीना ने द्वितीय विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद ही इटली में फिल्में बनाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sidharth-Kiara: कियारा ने 'शेरशाह' को दी जन्मदिन की बधाई, सिद्धार्थ संग तस्वीर साझा कर यूं लुटाया प्यार

1955 में फिल्म 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला' करने के अलावा, जीना ने अभिनेता रॉक हडसन के साथ फिल्म 'कम सेप्टेम्बर' में काम किया था। इस फिल्म को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला था। इनके अलावा जीना ने 'ट्रेपेज',  'बीट द डेविल' और 'बुओना सेरा, मिसेज कैंपबेल' में काम कर पहचान बनाई थी। इस फिल्म के लिए 1969 में जीना ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का 'डेविड डी डोनाटेलो अवॉर्ड' जीता था। यह इटली का सबसे बड़ा फिल्म अवॉर्ड माना जाता है। आपको बता दें, अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी।
Filmy Wrap: जेम्स कैमरून ने की RRR की तारीफ और आदिल ने राखी संग कबूला निकाह, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें