फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंत को जानने वाले इस व्यक्ति का जिक्र आखिर क्यों हुआ इजरायल में? ये फिल्म देखकर जान जाएंगे

Fri, 07 Jul 2017 03:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: संध्या द्विवेदी
विज्ञापन
इजरायल दौरा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाल ही में हुआ इजरायल दौरा इन दिनों चर्चा में है, लेकिन इस दौरे के बीच चर्चा हुई एक ऐसे महान गणितज्ञ की जिसका नाम सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं बल्कि हर भारतीय का सीना चौड़ा हो गया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू ने भारतीय टैलेंट की सराहना करते हुए श्रीनिवास रामानुजन का नाम लिया। नेतान्याहू ने कहा कि ‘ रामानुजन संभवतः कई सदियों के सबसे महान गणितज्ञ थे। यह भारत के लोगों की प्रतिभा को दर्शाता है, और हम जानते हैं कि इजरायल में भी प्रतिभाएं हैं। हम प्रतिभा की साझेदारी पर भरोसा रखते हैं।’ 


 

द मैन हू नो इनफिनिटी
इजरायल के प्रधानमंत्री ने जिस महान गणितज्ञ का जिक्र किया वो तमिलनाडु के एक छोटे से शहर इरोड में जन्में थे। महज 33 साल की उम्र में इनकी मौत हो गई थी। लेकिन इस छोटी सी उम्र में पूरे विश्व को गणित की अपनी बेमिसाल क्षमता से आश्चर्यचकित कर दिया था।


 
विज्ञापन

महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन
जिस व्यक्ति का जिक्र इजरायल के प्रधानमंत्री ने किया, उस पर हॉलीवुड में एक बेहतरीन फिल्म बन चुकी है। 2015 में डायरेक्टर मैथ्यु ब्राउन ने रामानुजन की बायोपिक ‘द मैन हू निउ इनफिनिटी’ नाम से बनाई थी। इस शीर्षक को हिंदी में कुछ यूं कहेंगे। ‘एक व्यक्ति जो अनंत को जानता था।’ जिस प्रतिभा का जिक्र इजरायल तक हुआ है उसे जानने के लिए इस फिल्म को देखना जरूरी है। असाधारण प्रतिभा और उतने ही असाधारण संघर्ष। दोनों के बीच जूझते इस व्यक्ति की कहानी पर बनी ये फिल्म इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू की इस बात को सच साबित करेगी, ‘ रामानुजन संभवतः कई सदियों के सबसे महान गणितज्ञ थे।’

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें